• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी के निधन पर सीएम सम्राट ने संवेदना जताई, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

CM Samrat Expresses Condolences on the Demise of Executive Officer in Bihar; Funeral to be Held with State Honors - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मृतक अधिकारी के परिवारजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने आगे लिखा, "शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।"
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि मंगलवार की शाम भागलपुर के सुल्तानगंज में अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर फायरिंग की। इस दौरान सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू को गोली लगी।
घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई जबकि सभापति का इलाज अभी भी चल रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी को तीन गोली मारने की बात सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की। उधर, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के आरोपी रामधनी यादव बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Samrat Expresses Condolences on the Demise of Executive Officer in Bihar; Funeral to be Held with State Honors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, chief minister samrat chaudhary, samrat chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved