• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम नीतीश कुमार ने छठ घाट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Nitish Kumar inspected Chhath Ghat, gave instructions to officials - Patna News in Hindi

पटना। आस्था के महापर्व 'छठ' की मंगलवार से शुरुआत होगी। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जेपी सेतु और दीघा गंगा घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आस्था के महापर्व 'छठ' की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को गंगा उत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जेपी सेतु और दीघा गंगा घाट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, छठ व्रतियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन छठ घाटों पर सारी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए।
उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे कहा, "छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।"
बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया, "मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं।"
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Nitish Kumar inspected Chhath Ghat, gave instructions to officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, mahaparva chhath, bihar, chief minister nitish kumar, jp setu, digha ganga ghat, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved