पटना। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले को अब अपना प्रमाण देने में परेशानी हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले गिरिराज ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले को अब अपना प्रमाण देने में हो रही है परेशानी। एनआरसी को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम। विपक्ष को है रोहिंग्या मुसलमान की नागरिकता की चिंता।
भारतवंशियों को एक करने वाले सीएए पर कोई सवाल नहीं। गौरतलब है कि अपने बयानों से चर्चित रहने वाले बेगूसराय से लोकसभा सांसद गिरिराज ट्विटर के माध्यम से लगातार विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
संजय सिंह का आरोप: शराब घोटाले में पूरी तरह लिप्त है बीजेपी, ये कमल छाप घोटाला है
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope