• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BTSC : डेयरी फील्ड आफिसर के पदों पर निकली भर्ती

BTSC: Recruitment for the posts of Dairy Field Officer - Patna News in Hindi

पटना। सरकारी नौकरी का सपना लेकर तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतर नौकरी आई है। जिसमें बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से राज्य में डेयरी फील्ड आफिसर/डेयरी टेक्निकल आफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आनलाइन आवेदन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए निर्धारित पात्रताः
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत का निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ दो वर्षों के कार्यानुभव के साथ आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन एवं एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अनारक्षित के लिए 37, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष एवं एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया एवं वेतनः
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं कार्य करने के अनुभव को ध्यान में रखकर किया जायेगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान पे बैंड 9300- 34800, ग्रेड वेतन 4200 (पे लेवल 6 के अनुसार) प्रदान किया जायेगा।
एप्लीकेशन प्रॉसेसः
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको What's New में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद Link के नीचे Apply Online पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में निर्धारित फीस जमा करके आवेदन पत्र को सबमिट कर उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BTSC: Recruitment for the posts of Dairy Field Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: btsc bihar recruitment 2026, dairy field officer, dairy technical officer, government jobs bihar, btsc notification, technical jobs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved