• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : युवती का जला शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Body of young woman recovered in Bihar - Patna News in Hindi

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक युवती को पुआल की ढेर में रखकर जला दिया गया। युवती का शरीर पूरी तरह जल गया है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। नोखा के थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्रा ने शनिवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने बिशुनपुरा गांव से एक युवती का जला हुआ शव बरामद किया है। संभावना है कि कातिलों ने युवती की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां पुआल के ढेर में डालकर जला दिया होगा। मौके से युवती के हाथ की टूटी हुई चूड़ी और एक लाल रंग का दुपट्टा, एक सैंडिल व एक पायल बरामद की गई है। उसी के आधार पर युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पूर्व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Body of young woman recovered in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, body of the young woman recovered, bihar, rohtas, nokha station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved