• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

2024 में सत्ता में नहीं आएगी बीजेपी: लालू यादव

BJP will not come to power in 2024: Lalu Yadav - Patna News in Hindi

पटना । राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा। पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए, लालू प्रसाद ने कहा- हम 2024 में भाजपा का सफाया कर देंगे। इलाज के बाद दिल्ली से लालू प्रसाद यादव पिछले महीने पटना लौटे थे। आज वो फिर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनका सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने का कार्यक्रम है। दिल्ली में उनका रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलना तय है। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। दोनों नेता 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए की जा रही पहलों के बारे में कांग्रेस प्रमुख को जानकारी देंगे। रविवार को शाम छह बजे सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will not come to power in 2024: Lalu Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp will not come to power in 2024, lalu yadav, bjp, lok sabha election 2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved