• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'चांद रात' के पहले 32 लाख लोगों के घरों तक भाजपा पहुंचाएगी ईद की 'सौगात-ए-मोदी' किट : दानिश इकबाल

BJP will deliver Eids Saugat-e-Modi kit to the homes of 32 lakh people before Chand Raat: Danish Iqbal - Patna News in Hindi

पटना । भाजपा ईद के मौके पर अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने जा रही है। इसके जरिए भाजपा 32 लाख अल्पसंख्यकों के घरों तक पहुंचेगी और 'सौगात-ए-मोदी' किट के जरिए ईद की सौगात देगी। बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि ईद के शुभ अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी कोनों में जरूरतमंद मुसलमानों के घरों तक ईद की खुशहाली पहुंचाने के लिए मोदी किट पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि 'सौगात-ए-मोदी' किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है। गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें ईद मनाने के लिए यह किट दे रही है। इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिनका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान अपनी ईद मना सकते हैं। उन्होंने कहा, "जो मुसलमान गरीब, यतीम, बेवा हैं, जिन्होंने रमजान के एहतमाम किया, उनके घर में भी ईद की खुशी होनी चाहिए। इसलिए भाजपा ने 'सौगात-ए-मोदी' किट देने का फैसला किया है, जिससे ऐसे गरीब भी ईद की खुशियां मना सकें और एक-दूसरे को मुबारकबाद दे सकें।"
उन्होंने बताया कि मोदी किट में कपड़े, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स और खुशबू सहित सभी आवश्यक सामग्रियां होंगी। वे कहते हैं कि आज बिहार में कई पार्टियां कथित तौर पर मुसलमानों का ठेकेदार बनकर घूम रही हैं, लेकिन उन्हें उन गरीबों से क्या? भाजपा का यह कदम सामाजिक समावेश और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है और सही अर्थों में यह ऐसे लोगों के लिए सौगात है, जो ईद पर खुशियां लाने वाला है।
उन्होंने कहा कि चांद रात के पहले तक यह किट 32 लाख लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा। इकबाल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इसे जरूरतमंद मुसलमानों तक पहुंचाएं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will deliver Eids Saugat-e-Modi kit to the homes of 32 lakh people before Chand Raat: Danish Iqbal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: danish iqbal, chand raat, saugat-e-modi, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved