• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सांसद रविकिशन ने की लालू यादव के बेटे की तारीफ, आखिर वजह क्या है?

BJP MP Ravi Kishan praised Lalu Yadavs son. Whats the reason? - Patna News in Hindi

पटना। भाजपा सांसद रविकिशन ने शुक्रवार को जन शक्ति जनता दल के प्रमुख और राजद नेता लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वह कोई भी बात अपने दिल से कहते हैं। निसंदेह उनकी जितनी तारीफ करें, उनती कम है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव जब कुछ बोलते हैं, तो वह खुद नहीं बोलते हैं। उनका हृदय उन्हें ऐसा बोलने के लिए प्रेरित करता है। निसंदेह तेजप्रताप यादव भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं। हमेशा भक्ति की ही बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी आपको शिवभक्त देखने को मिलेंगे। यहां तक कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी भी शिवभक्त हैं। भाजपा का मुख्य उद्देश्य ही जनता की सेवा करना है और जनता की सेवा करने में हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते।
भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसी स्थिति में अगर हमारे साथ जनता की सेवा करने के लिए कोई आना चाहता है, तो हम उसका निश्चित तौर पर स्वागत करेंगे। हमें उसे अपने साथ लाने में कोई आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि हम लोग राष्ट्र प्रेमी हैं और राष्ट्र हित के साथ हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने तेजप्रताप यादव की ओर संकेत करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य देश की सेवा करना है और रही बात उनकी, तो उनके अंदर भी हमें वही लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिसके हम कायल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मैं इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आज की तारीख में सूबे की जनता सब कुछ जानती है। ऐसी स्थिति में मैं समझता हूं कि हम जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जनता ऐसी होती है जोa आंख के अंदर झांककर आपकी आत्मा को पढ़ लेती है। इससे आप बच नहीं सकते हैं। अब लोगों को समझना होगा कि अब बिहार पहले जैसा नहीं रहा, बल्कि अब बिहार बदल चुका है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MP Ravi Kishan praised Lalu Yadavs son. Whats the reason?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bjp mp, ravi kishan, jan shakti janata dal, rjd, lalu yadav, tej pratap yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved