पटना। लोकसभा चुनाव के मझधार में सभी राजनीतिक दलों की नैया हिचकोले खा रही हैं। सभी दल अपनी नैया मझधार से निकालकर तट पर लाने के लिए हर तिकड़म कर रहे हैं। एक तरफ नेता जहां रैलियां और सभाओं के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हुए हैं, वहीं जीत का सहारा जातीय समीकरण भी है। दलों ने जातीय समीकरण के आधार पर ही नैया के ‘खेवनहार’ (उम्मीदवार) तय किए हैं।
बिहार में जातीय समीकरण कोई नई बात नहीं है। दलों के रणनीतिकार ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के बहाने जातीय समीकरण तय करते हैं। सभी दलों के अपने जातीय कनेक्शन हैं।
विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जहां आज भी अपने पुराने जातीय समीकरण मुस्लिम और यादव गठजोड़ के सहारे चुनावी नैया पार कराने की जुगत में है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भाजपा ने एक बार फिर अपने परंपरागत वोट बैंक यानी अगड़े (सामान्य) उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। जनता दल (युनाइटेड) ने पिछड़ों और अति पिछड़े उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस तरह देखा जाए तो दलों ने टिकटों का बंटवारा अपने जातीय कनेक्शन के आधार पर ही किया है।
राजग ने सिर्फ एक अल्पसंख्यक को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि महागठबंधन की सूची में एक भी ब्राह्मण उम्मीदवार नहीं है।
राजग के उम्मीदवारों में 19 अति पिछड़ी और पिछड़ी जाति से हैं। इसमें सबसे ज्यादा जद (यू) ने इन वर्गों के 12 लोगों को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने इन वर्गों के सात लोगों को चुनावी मैदान में उतारा है।
इसी तरह राजग ने अनुसूचित जाति के छह लोगों को उम्मीदवार बनाया है।
राजग ने सामान्य जाति से भी 13 लोगों को टिकट दिया है। इसमें सबसे ज्यादा राजपूत जाति के सात, ब्राह्मण जाति से दो, भूमिहार जाति से तीन और कायस्थ जाति से एक व्यक्ति को टिकट दिया गया है।
राजग की ओर से जद (यू) ने सिर्फ किशनगंज से एक अल्पसंख्यक (महमूद अशरफ) को टिकट दिया है।
अगर महागठबंधन के उम्मीदवारों पर गौर किया जाए तो यहां मुस्लिम और यादव (एमवाई) समीकरण को फिर से साधने की कोशिश की गई है। महागठबंधन में शामिल पांचों दलों ने राज्य की 40 में से 31 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा महागठबंधन समर्थित आरा सीट से भाकपा (माले) ने भी राजू यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
इन 32 सीटों में से 16 के उम्मीदवार ‘माई’ समीकरण के हैं। यादव समाज से 10, तो मुस्लिम समाज के छह उम्मीदवार हैं। वहीं, सवर्ण और अति पिछड़े समाज के पांच-पांच और दलित वर्ग के छह उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।
इसमें अगर केवल राजद की बात की जाए तो उसने अपने हिस्से की 20 सीटों में से एक भाकपा (माले) को दे दी है, जबकि शिवहर सीट पर अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है। राजद की ओर से घोषित 18 उम्मीदवारों में आठ यादव जाति से, जबकि चार मुस्लिम जाति के हैं। राजद ने एक अति पिछड़ा वर्ग और तीन सवर्ण जाति के लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि दलित वर्ग से आने वाले दो लोगों को टिकट दिया है।
बहरहाल, जातीय आधार पर चलने वाली बिहार की राजनीति में एक बार फिर पार्टियां चुनावी मैदान में अपने वर्चस्व वाली जातियों को साधने के लिए योद्घाओं को उतार दिया है। अब देखना है कि किस पार्टी का समीकरण सटीक बैठता है।
(आईएएनएस)
'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आलू लेलो, कांदे लेलो' के साथ लौटे अक्षय कुमार
राशिफल 19 मई 2026: मेष राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, कर्क राशि को मिल सकती है कर्ज से राहत
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
पूजा भट्ट ने विंटेज लुक शेयर कर जाहिर की अपनी अनोखी ख्वाहिश
करेले की कड़वाहट आखिर क्यों लगती है इतनी तेज, स्वाद बदलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'
राशिफल 16 मई: शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या का विशेष संयोग, कई राशियों को आज रहना होगा सतर्क
'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय
खुद की काबिलियत पर भरोसा करें महिलाएं, मेहनत से मिलती है कामयाबी : हुमा कुरैशी
17 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि, अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, राहुकाल का रखें विशेष ध्यान
मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में दिखीं मौनी रॉय, भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा जांच के दौरान बदली लाइन
नीतू कपूर के कमबैक से खुद को जोड़ पाती हूं, महिलाओं को मिलनी चाहिए ऐसी हिम्मत : रुबीना दिलैक
How to Track Upcoming IPOs? An IPO INDEX Guide
राशिफल 17 मई 2026 : वृश्चिक राशि को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, मकर राशि के घर गूंज सकती है शहनाई
'तुम वाकई बहुत हॉट हो', कॉकटेल-2 में कृति सेनन के लुक पर रश्मिका मंदाना ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
शिल्पा शेट्टी के नए शो में मचेगा धमाल, मां संग पहुंचे 'गुल्लू' तो पापा का हाथ थामे दिखीं मनीषा रानी
भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल
पीएम मोदी ने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में निवेश बढ़ाने का दिया निमंत्रण

ब्रिटिश विदेश मंत्री की चेतावनी, 'होर्मुज बंद होने से खाद्य संकट की ओर बढ़ रही दुनिया'

भ्रष्टाचार मामले में पीएम नेतन्याहू 88वीं बार कोर्ट के सामने हुए पेश, सुरक्षा कारणों से अदालत ने छोटा किया सत्र
राशिफल 20 मई 2026 : कई राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कुछ लोगों को रहना होगा सतर्क
खुद की काबिलियत पर भरोसा करें महिलाएं, मेहनत से मिलती है कामयाबी : हुमा कुरैशी
'रियल और रील लाइफ की डॉन', शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार
'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई
लगातार सीखना और जमीन से जुड़े रहना ही असली विकास : सई मांजरेकर
'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'
मसाला फिल्मों से कोर्टरूम ड्रामा तक, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कैसे बदला उनका फिल्मी सफर
शिवालिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक ने रिवील किया बेटी का नाम, बताया 'आरिका' के रूप में घर आई लक्ष्मी
आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस
एंजेलिना जोली की बेटी जहरा ने हटाया पिता ब्रैड पिट का सरनेम, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
इस गर्मी, धूप नहीं… बल्कि “माशूका” बनी कृति सेनन और शाहिद कपूर मिलकर कॉकटेल में तापमान बढ़ाने वाले हैं!
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
करेले की कड़वाहट आखिर क्यों लगती है इतनी तेज, स्वाद बदलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
क्या आप जोड़ों के लगातार दर्द और अकड़न से परेशान हैं? योगासन के पास है अर्थराइटिस का समाधान
देखें आज 19/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope