• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-गंडक संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Bihar: Thousands of devotees take a dip of faith at Ganga-Gandak Sangam on Kartik Purnima - Patna News in Hindi

पटना। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इधर, सारण जिले के सोनपुर में गंगा-गंडक संगम पर हजारों श्रद्धालु इस पावन मौके पर आस्था की डुबकी लगाकर हरिहरनाथ मंदिर में भगवान हरिहर पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं तथा स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि होती है। पटना के अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों से आए लोग इन घाटों पर तो गंगा में डुबकी लगा रहे हैं और दान कर रहे हैं। इस दिन अन्न, धन और वस्त्र दान का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र के समीप गंगा-गंडक संगम कोनहारा घाट पर भी लाखों लोग स्नान के लिए जुटे हुए हैं। लोग संगम में डूबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस दौरान हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कहीं गंगा मइया के गीत हो रहे हैं तो कहीं नारायणी नदी की आरती हो रही है।
इस बीच, हालांकि आने वाले श्रद्धालुओं को सोनपुर मेला नहीं लगने से निराशा हो रही है। सरकार ने कोरोना गाइडलाइन के तहत मेला लगाए जाने की अनुमति नहीं दी है। काली घाट का पुल घाट पर भी दुकानें लगी हैं।
गंगा के अलावे राज्य के अन्य क्षेत्रों में कोसी, गंडक सहित अन्य नदियों के घाटों पर भी लोग स्नान कर स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा केा लेकर पटना के गंगा तटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है। गंगा में निजी नाव के परिचालन पर पाबंदी लगा दी गई है। मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा पूजा-अर्चना करने वालों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Thousands of devotees take a dip of faith at Ganga-Gandak Sangam on Kartik Purnima
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, kartik purnima, ganga-gandak sangam, thousands of devotees, a dip of faith, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved