• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार : सत्ताधारियों ने किया दही-चूड़ा भोज, राबड़ी आवास पर रहा सन्नाटा

पटना। बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसमें आने वाले अतिथियों के चेहरे जरूर बदलते रहे हैं। इस वर्ष सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शमिल जनता दल (युनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन तो किया गया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी के आवास पर सन्नाटा पसरा रहा।

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिग रोड (पटना) स्थित आवास पर हर साल की भांति इस बार भी बड़े पैमाने पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई नेता शामिल हुए। जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि सिंह पिछले 25 से ज्यादा समय से मकर संक्रांति के मौके पर भोज का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष इस भोज के लिए चंपारण, शाहाबाद, भागलपुर व बांका से चूड़ा मंगाए गए थे और नालंदा से सब्जी आई थी। पटना, गया और सासाराम से तिलकुट तो मोतिहारी से गुड़ लाया गया था।

उन्होंने बताया कि दिन में दही-चूड़ा भोज के बाद शाम में खिचड़ी-चोखा और पापड़ का इंतजाम किया गया है। मकर संक्रांति के मौके पर लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की ओर से भी सोमवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस भोज में राज्यपाल लालजी टंडन के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राजग में शामिल सभी घटक दलों के नेताओं ने दही-चूड़े का आनंद लिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: The rulers did Curd-banquet , Silence on Rabri house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha elections 2019, chief minister nitish kumar, deputy chief minister sushil kumar modi, assembly speaker vijay kumar chaudhary, jd u spokesman neeraj kumar, governor lalji tandon, akhilesh yadav, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, जद यू के प्रवक्ता नीरज कुमार, राज्यपाल लालजी टंडन, अखिलेश यादव, लोकसभा चुनाव 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved