• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : तेजस्वी ने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

Bihar: Tejashwi took stock of the flood affected areas by boat in his assembly constituency Raghopur. - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर जहां मंगलवार को खगड़िया और भागलपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं, वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे और नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। तेजस्वी पटना से सीधे अपने विधनसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे और बाढ़ प्रभवित इलाकों का नाव से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से भी बात की। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नाव से राघोपुर के तेरसिया और सरायपुर पंचायत पहुंचे। नाव पर सवार तेजस्वी अपने फेसबुक पेज पर लाइव भी हुए और खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति को बयां किया। उन्होंने बकायदा कैमरामैन से बोलकर चारों तरफ का ²श्य दिखवाया। तेजस्वी ने कहा कि ग्राउंड पर क्या हालात हैं, इसको समझा जा सकता है।
तेजस्वी ने नाव हादसे में दो बच्चों को खोने वाले परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि तेरसिया में जिन दो बच्चों की मौत हुई है। पार्टी की ओर से उनके परिजनों को 25-25 हजार की राशि दी जाएगी।
तेजस्वी ने कहा कि सरकार द्वारा नाव की व्यवस्था की गई है वह नाकाफी है। उन्होंने कहा लोगों को कोई सुविधा नहीं पहुंचाई जा रही है। तेजस्वी यादव के साथ नाव पर विधायक मुकेश रौशन, विधान पार्षद सुबोध राय, राजद के वरीय नेता भोला यादव भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि गंगा के अलावा गंडक और कोसी जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्घि के बाद कई क्षेत्र पानी से घिरे हुए हैं। बिहार के 15 जिले के 618 पंचायतों के 2176 से अधिक गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से करीब 27 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Tejashwi took stock of the flood affected areas by boat in his assembly constituency Raghopur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, assembly constituency, raghopur, flood affected by boat, took stock of the areas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved