• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : दरभंगा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 जुलाई तक सोशल नेटवर्किंग साइट बंद

Bihar: Social networking site closed till July 30 to maintain peace in Darbhanga - Patna News in Hindi

पटना. बिहार के दरभंगा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट बंद रखने का फैसला लिया गया है। दरभंगा जिला प्रशासन ने 27 जुलाई की शाम 4 बजे से 30 जुलाई की शाम 4 बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स को बंद रखने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दरभंगा में सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इसी के मद्देनजर गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1875 की धारा-5 के तहत यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के मुताबिक 27 जुलाई अपराह्न चार बजे से 30 जुलाई अपराह्न चार बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट और तत्काल व्यापक सेवाएं सुविधा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी सोशल साइट्स फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब व व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले दरभंगा के विभिन्न जगहों पर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद कई तरह के फर्जी वीडियो सामने आए थे। इसके बाद सरकार ने यह कदम उठाए हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Social networking site closed till July 30 to maintain peace in Darbhanga
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, social networking, darbhanga, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved