• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में लालू की नई टीम तैयार, शहाबुद्दीन आउट, राबड़ी बनीं उपाध्यक्ष

Bihar: Shahabuddin out of Lalu team, Rabri becomes Vice President of RJD apex body - Patna News in Hindi

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही चारा घोटोले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, परंतु पार्टी का कोई भी फैसला लेने से वह नहीं चूक रहे हैं। लालू ने बुधवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी। राजद की नई टीम में जेल में सजा काट रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन को जहां बाहर कर दिया गया है, वहीं उनकी पत्नी हिना शहाब को जगह दी गई है। इसके अलावा लालू ने अपने परिवार के चार सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया है। पार्टी के प्रधान महासचिव एस एम कमर आलम ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। लालू की इस नई टीम में राबड़ी देवी, रघुवंश सिंह और शिवानंद तिवारी समेत पांच लोगों को उपाध्यक्ष और आठ लोगों को महासचिव बनाया गया है, जबकि कमर आलम को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। लालू ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों में अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव तथा पुत्री मीसा भारती सहित राम जेठमलानी, मनोज झा को स्थान दिया है। कोषाध्यक्ष पद से लालू के करीबी एवं राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की छुट्टी कर दी गई है। हालांकि गुप्ता को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में टीम में स्थान दिया गया है।
02070744
नननन

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Shahabuddin out of Lalu team, Rabri becomes Vice President of RJD apex body
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, mohammad shahabuddin, rjd chief, lalu prasad, rabri devi, vice president, rjd, tej pratap, tejashwi, misa bharti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved