• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 12वीं के परिणाम घोषित, 86 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी उत्तीर्ण

Bihar School Examination Board 12th results declared, more than 86 percent candidates passed - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर की परीक्षा पास की है। तीनों ही संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आकाश कुमार ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल कला संकाय में 82.75 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है, वहीं वाणिज्य संकाय में 94.77 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 89.66 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
उन्होंने बताया कि वाणिज्य संकाय में रौशनी कुमारी टॉपर हुई हैं, जबकि कला संकाय में अंकिता कुमारी और साकिब संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं।
बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, ''देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी किया है। इसमें कई नई तकनीकों की मदद ली गई, जिसके कारण रिजल्ट जल्दी जारी हो सका। गर्ल्स स्टूडेंट्स टॉप कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं का लाभ छात्रों को मिल रहा है।''
अगर टॉपर्स की बात करें तो बिहार बोर्ड ने इंटर टॉपर को इनाम देने की घोषणा भी की है। पहले स्थान पर आने वाले को दो लाख रुपये का पुरस्‍कार प्रदान क‍िया जाएगा। इसी तरह दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.50 लाख, तीसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार और चौथे एवं पांचवें स्थान पर आने वाले को 30-30 हजार रुपये देने की घोषणा हुई है। वहीं, लैपटॉप और मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था।
पिछले साल यानी 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत रहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar School Examination Board 12th results declared, more than 86 percent candidates passed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar school examination board 12th results declared, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved