• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार : राजद को 'माय' समीकरण पर भरोसा, नई टीम में अति पिछड़ों को भी जगह

पटना। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने के लिए राजद ने अपनी 'टीम' की घोषणा कर दी है। राजद ने अपने 50 संगठनात्मक जिलों में से पटना को छोड़ 49 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की टीम में एकबार फिर राजद ने अपने माय (मुस्लिम और यादव) समीकरण पर विश्वास जताया है। हालांकि राजद की पिछली टीम से इस टीम में इनकी संख्या कम की गई है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा जारी जिला अध्यक्षों की सूची में 50 जिलों में 37 जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। मात्र 12 जिलाध्यक्ष ही अपना पद बरकरार रख पाए हैं। पटना जिलाध्यक्ष की अब तक घोषणा नहीं हुई है।

इस सूची में तीन सवर्ण (दो राजपूत, एक भूमिहार) जातियों से आने वाले नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सूची में हालांकि किसी ब्राह्मण को शामिल नहीं किया गया है। यादव जाति से आने वाले 13 नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुस्लिम जिलाध्यक्षों की संख्या 12 है। पूर्व में राजद के 23 जिलाध्यक्ष यादव जाति से थे। जबकि मुस्लिम समाज से आने वाले जिलाध्यक्षों की संख्या पहले की टीम में 17 थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: RJD relies on my equation, places the most backward in the new team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, rjd, reliance on equations, new team, backward, place, patna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved