• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : राष्ट्र सेवा दल 17 सितंबर को करेगा 'रोजगार एक करोड़' वर्चुअल रैली

Bihar: Rashtriya Seva Dal will do one crore virtual rally on 17 September - Patna News in Hindi

पटना। निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आगामी 17 सितंबर को राष्ट्र सेवा दल 'रोजगार एक करोड़' वर्चुअल रैली करेगा। राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने मंगलवार को पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या का जिम्मेदार लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के शासन को बताया। उन्होंने कहा, 30 साल में कर्पूरी ठाकुर के दो चेलों लालू और नीतीश की सरकार ने बिहार को देश के सबसे अशिक्षित, गरीब और बेरोजगार प्रदेश का कलंक देने के अलावा कुछ नहीं किया। जोशी ने कहा कि इस कलंक को बिहार का नवनिर्माण करके ही मिटाया जा सकता है, जिसके लिए निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आगामी 17 सितंबर को राष्ट्र सेवा दल की तरफ से 'रोजगार एक करोड़' वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाएगा है। उन्होंने कहा, इस रैली में हम बताएंगे कि कैसे सत्ता में आने पर हम बिहार के एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा, हमें ऐसे बिहार का निर्माण करना है, जिससे देश और विदेश में रोजगार के साथ बिहारवासियों को सम्मान मिले।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Rashtriya Seva Dal will do one crore virtual rally on 17 September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, rashtriya seva dal, 17 september, employment, 10 million virtual rally, patna news, bihar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved