• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : उपेंद्र कुशवाहा पर पार्टी के सांसद ने लगाया टिकट बेचने का आरोप

Bihar: Party MP accused of selling tickets imposed on Upendra Kushwaha - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता रामकुमार शर्मा ने अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर लेाकसभा चुनाव के लिए टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) सीट के टिकट के लिए तीन लोगों से पैसे वसूले गए।

पटना में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने राrjलोसपा के अध्यक्ष कुशवाहा से खुद को अलग करते हुए पार्टी के अंदर अलग गुट बनाने की बात कही। रामकुमार ने दावा किया, "मैंने रालोसपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने का विरोध किया था। इस बात से उपेंद्र नाराज थे। इसी वजह से सीतामढ़ी सीट रालोसपा ने नहीं ली और पार्टी ने मुझे लोकसभा का टिकट नहीं दिया।"

उन्होंने कुशवाहा पर आरोप लगाया कि महागठबंधन में रालोसपा को पांच सीटें मिली हैं। कुशवाहा को लगा कि काराकाट से जीत नहीं मिलने वाली तो उजियारपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

शर्मा ने कहा, "कुशवाहा ने मोतिहारी सीट का टिकट देने के लिए पहले प्रदीप मिश्रा से पैसे लिए। इसके बाद माधव आनंद से भी टिकट के नाम पर पैसे वसूल लिए और बाद में यहां से आकाश कुमार सिंह से पैसा लेकर टिकट दे दिया गया। आकाश रालोसपा के सदस्य भी नहीं थे।"

इससे पहले, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि भी कुशवाहा पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ चुके हैं। कुशवाहा ने नागमणि को आरोप साबित करने की चुनौती दी थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Party MP accused of selling tickets imposed on Upendra Kushwaha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar patna mp upendra kushwaha rjd rlsp rjd rashtriya janta dal rjd motihari purvi champaran, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved