• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : नीतीश को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग पर अकेले पड़े बलियावी

Bihar: On the demand of making Nitish kumar a prime minister, gulam rasool Baliyavi alone - Patna News in Hindi

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के नेता गुलाम रसूल बलियावी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जाने के अपने बयान पर पार्टी में ही अकेले पड़ गए हैं। जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बलियावी के बयान को फालतू और निर्थक बताया है। जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बलियावी का यह बयान व्यक्तिगत हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि नरेंद्र मोदी ही हमारे प्रधानमंत्री के प्रत्याशी हैं, तो ऐसे बयानों का क्या मतलब? बलियावी ने गुरुवार को यहां एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से कहा था कि इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को बहुमत नहीं मिल रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए।
जद (यू) महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था, "इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुमत नहीं मिल रहा है। इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश करना चाहिए।"
इधर, जद (यू) के प्रधान महासचिव क़े सी़ त्यागी कहते हैं कि जद (यू) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और राजग के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी हैं। उल्लेखनीय है कि इस बयान के बाद से विपक्ष राजग पर कटाक्ष कर रहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: On the demand of making Nitish kumar a prime minister, gulam rasool Baliyavi alone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar loksabha election 2019 general election 2019 aam chunav 2019 sansad chunav 2019 patna jdu janta dal united rjd rashtriya janta dal bjp congress nitish kumar prime minister candidate gulam rasool baliyavi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved