• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने पर कांग्रेस के विधायक ने कहा- 'समझ से परे'

Bihar: On shifting of MLAs to Hyderabad, Congress MLA said - Beyond understanding - Patna News in Hindi

पटना। बिहार में कथित तौर पर टूट की आशंका को लेकर कांग्रेस के 19 में से 16 विधायकों को हैदराबाद ले जाया गया है। हैदराबाद नहीं गए कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरव का मानना है कि अभी कोई कारण समझ में नहीं आता है कि विधायकों को क्यों ले जाया गया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हो सकता है सरकार बनी है, इसलिए घुमाने ले गए होंगे। सौरव ने साफ शब्दों में कहा कि अभी शादी ब्याह का मौसम है, प्रतिदिन कई जगह जाना पड़ता है। क्षेत्र में जो समस्याएं हैं, उसका निराकरण करवाना भी मेरी प्राथमिकता है।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उन्हें भी जाने के लिए कहा गया था, लेकिन साफ मना कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि मेरी समझ से अभी कोई कारण नहीं लगता है कि विधायकों को ले जाया जाए।
विधायकों के टूटने की आशंका से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि टूट की संभावना या प्रयास तब होता है जब बहुमत नहीं हो। साफ है कि एनडीए के पास बहुमत है। और यह कोई अभी की बात नहीं है इससे पहले भी जदयू जिधर गई, उधर बहुमत हो गया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा होगा तो मैं भी घूमने चला जाऊंगा।
रविवार को बिहार में कांग्रेस के अधिकांश विधायकों को दिल्ली से हैदराबाद ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी के कुल 19 विधायकों में से कम से कम 16 विधायक राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे और उन्हें हैदराबाद के बाहरी इलाके रंगारेड्डी जिले के एक रिसॉर्ट में ले जाया गया और उनके 11 फरवरी तक वहां रहने की संभावना है।
कांग्रेस के तीन विधायक सिद्धार्थ सौरव, आबिदुर रहमान और विजय शंकर दुबे नहीं गए हैं। हाल ही में बनी एनडीए की सरकार को 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में विश्‍वास मत हासिल करना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: On shifting of MLAs to Hyderabad, Congress MLA said - Beyond understanding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hyderabad, congress, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved