• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, दोनों के बीच हुई बात

Bihar: Nitish Kumar Visits Chief Minister Samrat Chaudhary; The Two Hold Talks - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे अपने वाहन से मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जननेता, बिहार के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज मेरे सरकारी आवास पर आगमन हुआ। उनका अभिवादन स्वीकार कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।"
तस्वीर देखने से यह साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री से हालचाल जानने उनके आवास पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनता जनार्दन अभिवादन स्वीकार्य कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने मिलने पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था। यह पहला मौका है जब उनके सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार खुद चौधरी से मिलने पहुंचे।
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोनपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पावन धाम में सपरिवार पूर्ण विधि विधान से दर्शन-पूजन किया था। सोनपुर में गंगा एवं गंडक नदी के संगम पर स्थित प्राचीन बाबा हरिहरनाथ मंदिर विश्व का एकमात्र ऐसा शिवालय है, जहां शिव (हर) और विष्णु (हरि) का वास है। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से प्रदेशवासियों पर विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए मंगलकामना की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Nitish Kumar Visits Chief Minister Samrat Chaudhary; The Two Hold Talks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, nitish kumar visits chief minister samrat chaudhary, samrat chaudhary, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved