पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशा के खिलाफ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर पटना से रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस जागरूकता अभियान का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ आंदोलन को अधिक मजबूती मिलेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह जागरूकता रथ राज्य के सभी 38 जिलों में 100 दिनों तक घूम-घूम कर लोगों को इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, "इन कुरीतियों के खिलाफ एक सघन अभियान की शुरुआत हुई है और इसको व्यापक समर्थन मिल रहा है। अगर मीडिया के द्वारा इस काम को आगे बढ़ाया जाए तो इसको काफी बल मिलेगा।"
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह अभियान और सशक्त होगा। उन्होंने लोगों से 21 जनवरी को रविवार के दिन बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बनाई जा रही मानव श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस मुहिम में सभी लोगों से अपने ढंग से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों की भागीदारी से ही समाज को इन कुरीतियों से छुटकारा मिल सकेगा।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह, विधायक श्याम रजक, विधानपरिषद सदस्य नीरज कुमार, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope