• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: नीतीश कुमार चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

Bihar: Nitish Kumar elected NDA legislative party leader, will be sworn in as CM on November 20th - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया। इसके बाद यह तय हो गया कि नीतीश कुमार ही गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में एनडीए घटक दलों के सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद हुए। इसके अलावा, कई बड़े नेता भी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को नेता चुनने पर बधाई दी। इससे पहले भाजपा और जदयू के विधायक दल की अलग-अलग बैठक हुई थी। भाजपा की बैठक में जहां सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया, वहीं नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया।
पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी चल रही है। इस समारोह में आम से लेकर खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए उसी तरह की तैयारी की जा रही है।
एक दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लिया था। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली थी।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Nitish Kumar elected NDA legislative party leader, will be sworn in as CM on November 20th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, nitish kumar, nda legislative party, nda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved