सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोनबरसा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाल पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी के बाद अपने साथ ले गए लगन यादव को नेपाल पुलिस ने रिहा कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जानकीनगर क्षेत्र में नेपाल पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद नेपाल पुलिस लगन यादव को अपने साथ ले गई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि नेपाल पुलिस ने लगन यादव को छोड दिया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नेपाल पुलिस बल की गोली से मारे गए विकेश यादव के शव को रखकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था और हिरासत में लिए गए लगन यादव को छोड़ने की मांग कर रहे थे।
अनिल कुमार ने बताया कि नेपाल पुलिस ने सुबह लगन यादव को रिहा कर दिया है। इधर, लगन यादव ने अपने गांव पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि नेपाल की पुलिस उसे भारत की सीमा से उठाकर ले गई थी। उसके बाद नेपाल में उसके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेपाल की पुलिस नेपाल क्षेत्र से लाने की बात कहने का दबाव बना रही थी।
लगन यादव ने कहा- मेरे बेटे की शादी नेपाल में...
लगन के अनुसार उनके बेटे की शादी नेपाल में हुई है। नेपाल से उनकी बहू और समधन 12 जून को परिवार के साथ सीतामढ़ी में अपने परिवार वालों से मिलने के लिए आईं थीं। लेकिन उन्हें बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान लगन का बेटा भी वहां मौजूद था। वहां मौजूद नेपाल पुलिस ने उनके बेटे को इसी बात पर डंडों से पीटा। तब तक लगन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने जब नेपाल पुलिस से इसकी वजह पूछी तो उन्हें भी बदसलूकी का सामना करना पड़ा। आप ये बयान हमारी खबर के इस वीडियो में खुद देख और सुन सकते हैं।
लगन का दावा है कि इसके बाद बॉर्डर पर मौजूद नेपाल पुलिस के अफसर ने 10 जवानों को मौके पर बुलाया। इन्हीं 10 जवानों ने बॉर्डर पार से सीतामढ़ी में फायरिंग की जिसमें विकेश कुमार नाम के एक युवक की मौत तक हो गई। लगन के इस बयान से नेपाल पुलिस के उस दावे पर सवाल उठ गए हैं जिसमें भारतीयों पर तस्करी का आरोप लगाया गया है। लगन के दावे को मानें तो ऐसा लगता है कि नेपाल पुलिस ने जानबूझकर और बगैर किसी वजह के फायरिंग की। एक तरफ नेपाल से भारत में रोटी-बेटी के रिश्ते की दुहाई दी जाती है। लेकिन इस घटना के बाद ऐसी दुहाइयां भी सवालों के घेरे में है। हालांकि अभी तक लगन के खुलासे पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope