पटना। बिहार के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ( MLA Anant Singh) को आज न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया। आपको बताते जाए कि विधायक अनंत सिंह को रविवार सुबह दिल्ली से लाए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ अनुमंडल अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधायक अनंत सिंह पर अारोप है कि पुलिस ने उनके बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत लदमा गांव स्थित पैतृक आवास से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए थे। इसके बाद से अनंत सिंह फरार चल रहे थे।
अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत अदालत में सरेंडर कर दिया था। हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद अनंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्हें बाढ़ अदालत के प्रभारी एसीजेएम पंकज तिवारी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में पटना शहर स्थित बेउर जेल भेज दिया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope