• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के मंत्री चंद्रशेखर की शिक्षा विभाग से छुट्टी, राजद कोटे के 3 मंत्रियों का विभाग बदला

Bihar minister Chandrashekhar removed from education department, departments of 3 ministers from RJD quota changed - Patna News in Hindi

पटना, । बिहार में राजनीतिक गतिविधियों में हो रही तेज हलचल के बीच शनिवार को सरकार में शामिल राजद के तीन मंत्रियों के विभागों को बदल दिया गया है। चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से छुट्टी दे दी गई। कहा जा रहा था कि चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से ही चंद्रशेखर नाराज थे। इसलिए शनिवार को उनका विभाग ही बदल दिया गया। चंद्रशेखर अब गन्ना उद्योग विभाग संभालेंगे। बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मंत्री आलोक कुमार मेहता, चंद्रशेखर और ललित कुमार यादव को पूर्व से आवंटित विभागों को संशोधित करते हुए आलोक कुमार मेहता को शिक्षा विभाग, चन्द्रशेखर को गन्ना उद्योग विभाग एवं ललित कुमार यादव को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का कार्य अगले आदेश तक आवंटित किया गया है। ये तीनों राजद कोटे के मंत्री हैं। इससे पहले शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar minister Chandrashekhar removed from education department, departments of 3 ministers from RJD quota changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar minister chandrashekhar, education department, rjd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved