पटना | सीवान में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत पर बिहार के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की 'छोटी-छोटी घटनाएं' हमेशा होती रहती हैं। हम प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे सुमन ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं कि शराब बुरी चीज है और लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। लोग उसकी अनदेखी कर रहे हैं और शराब पीकर मर रहे हैं।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, "यहां बिहार में ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि जो लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और जो इसे बेच रहे हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य सरकार पहले से ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं कम होंगी।"
घटना सीवान के नवीगंज थाना अंतर्गत बाला गांव की है। मृतकों में अधिकांश के परिजनों ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।(आईएएनएस)
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope