• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शराबबंदी से बिहार को हो रहा करोड़ों रुपए का नुकसान : प्रशांत किशोर

Bihar is losing crores of rupees due to liquor ban: Prashant Kishore - Patna News in Hindi

पटना । चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का कारोबार चल रहा है। अवैध शराब के कारोबार में युवा लड़कों के साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं। शराबबंदी से बिहार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब माफिया और बालू माफिया की बात हर कोई कर रहा है। इस सरकार ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को पैदा किया है। शराब बंदी के नाम पर शराब की दुकानें बंद कर दी, लेकिन, होम डिलीवरी चालू कर दी है। दावा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रत्येक साल बिहार सरकार और बिहार के लोगों को शराबबंदी के कारण 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। ये पैसा पुलिस, प्रशासन और शराब माफिया के हाथ में जा रहा है।
जन संवाद पदयात्रा पर निकले किशोर ने कहा कि शराब माफिया के साथ बालू माफिया बिहार में काफी ताकतवर हैं। हजारों-करोड़ों रुपए सरकार और बिहार के लोगों का चोरी करके पुलिस और प्रशासन की मदद से अवैध बालू का कारोबार बिहार में चल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar is losing crores of rupees due to liquor ban: Prashant Kishore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, liquor ban, prashant kishore, jdu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved