• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: शादी से पहले दूल्हा गिरफ्तार, लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Bihar: Groom arrested before marriage, girl alleges sexual abuse - Patna News in Hindi

खगड़िया। झारखंड के धनबाद की रहने वाली प्रेमिका को धोखा देकर खगड़िया अपने घर आकर दूसरी लड़की से शादी रचाने वाला दूल्हा गिरफ्तार हो गया। धनबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दूल्हे को शादी के चंद घंटे पर यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि धनबाद की रहने वाली लड़की ने परबत्ता थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल कुमार पर शादी का प्रलोभन देकर पांच वर्षो तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए धनबाद के एक थाने में मामला दर्ज करवाया है। राहुल की रविवार को दूसरी लड़की से शादी होने वाली थी, इसकी भनक धनबाद पुलिस को हो गई।

परबत्ता के थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से धनबाद पुलिस यहां आकर एक आरोपी को गिरफ्तार की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक कतरास में एक स्कूल में कार्यरत था, जहां पीड़िता भी बतौर व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षक नियुक्त थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ पांच वर्षो तक यौन शोषण किया गया। पीड़िता ने दो बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। लड़की शादी के लिए कहती तो वह बातों को टाल देता था। पीड़िता का कहना है कि हमारी शादी को लेकर दोनों परिजन भी तैयार थे।

इसी बीच, इसी बीच लडकी को पता चला कि राहुल के परिजनों ने उसकी कहीं और शादी तय कर दी है और 21 नवंबर को उसकी शादी होने वाली है।

पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Groom arrested before marriage, girl alleges sexual abuse
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, before marriage, groom arrested, girl accused of sexual abuse, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved