• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राज्य सरकार को 10 करोड़ तक की संपत्ति जब्त करने का हक मिले : नीतीश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बुधवार को कहा कि मनी लांड्रिंग कानून के तहत राज्य सरकार को भी शक्ति प्रदान की जानी चाहिए। राज्य सरकार को 10 करोड़ रुपये तक की संपत्ति जब्त करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) को ‘डायल्यूट’ (कमजोर) करने की बात नहीं कर रहे हैं। पटना में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच-छह वर्षों से मैं केंद्र सरकार के समक्ष इस बात को उठाते रह रहा हूं कि मनी लांड्रिंग कानून के तहत राज्य सरकार को भी शक्ति प्रदान की जाए। अगर राज्य सरकार को अधिकार मिलता तो मनी लांड्रिंग कानून के तहत काफी लोग पकड़े जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रर्वतन निदेशालय की शक्ति को कमजोर करने की बात नहीं कर रहा, बल्कि अगर राज्य पुलिस को भी शक्ति प्रदान की जाती तो और सशक्त कार्रवाई संभव होगी।’’ मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बिहार में शराबबंदी अभियान आसफल नहीं हो सकता। आज कोई सोच ले कि इस अभियान को असफल करा देंगे, तो वह असफल होगा। कुछ लोग शराब पीने को अपनी ‘लिबर्टी’ से जोड़ कर देखते हैं, पर यह ‘लिबर्टी’ नहीं, बल्कि बर्बादी का विषय है। शराबबंदी के बाद घाटे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘शराब के व्यापार से सरकार को पांच हजार करोड़ रुपये की आमदनी थी, लेकिन लोगों का 10 हजार करोड़ रुपये शराब पर बर्बाद हो रहा था। हम पांच हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान को घाटा नहीं मानते।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar government seeks authority to seize assets worth up to rs 10 crore under PMLA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar chief minister, nitish kumar, bihar government, worth up to rs 10 crore, money laundering act, pmla, enforcement directorate, ed \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved