पटना। बिहार के 13 जिलों में आई बाढ़ (Bihar Floods) से लोगों की परेशानियां अभी कम नहीं हुई हैं। बाढ का पानी समस्तीपुर-दरभंगा रेल मार्ग पर पानी आने से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। इस बीच कुछ नदियों के जलस्तर में रविवार को कमी जरूर आई, लेकिन बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य के 13 जिले- शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौत हुई है, जबकि 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope