• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार बाढ़: अब तक 98 लोगों की मौत, नीतीश-सुमो ने किया हवाई सर्वेक्षण

पटना। बिहार के 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढग़्रस्त इलाकों में एडीआरएफ की टीम संकट में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। सरकार भले ही राहत और बचाव कार्यो का दावा कर रही हो, परंतु कई सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अभी भी राहत कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। कुछ इलाकों में राहत सामग्री न पहुंच पाने के कारण लोग आक्रोश में हैं, वे राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्यभर में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढक़र 90 हो गई है, जबकि राज्य की करीब 93 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है।

इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने गुरुवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभाचित गोपालगंज, बगहा, बेतिया, रक्सौल तथा पूर्वी चंपारण का हवाई सर्वेक्षण कर बाढग़्रस्त इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बेतिया हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड पर पश्चिम चंपारण जिले में आई बाढ़ प्रभावित इलाके में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यो की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण में लैश लड के कारण तबाही हुई है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य तीव्र गति से चलाने एवं हर जरूरतमंद लोगों को त्वरित मदद पहुंचाने का अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बेतिया नगर भवन स्थित इनडोर स्टेडियम पहुंचकर बाढ़ पीडि़तों के लिए तैयार किए जा रहे फूड पॉकेट कार्य का भी निरीक्षण किया और वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण तथा प्रभारी सचिव (पश्चिम चंपारण) विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कायरें का जायजा लिया और उसकी समीक्षा की।

लगातार बढ़ रही है मरने वालों की संख्या

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar floods: so far 98 people were killed, Nitish Sumo conducted air survey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar floods, 98 people dead, 93 lakh people affected, 15 districts affected, bihar chief minister, nitish kumar, bihar deputy chief minister, sushil kumar modi, air survey, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved