• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार में बाढ का कहर जारी : 24 घंटे में 32 की मौतें, अबतक 514 की गई जान

पटना। बिहार में पिछले महीने से बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों में बाढ का पानी बह रहा है। प्रदेश में बाढ से अबतक 1.71 करोड से अधिक लोग प्रभावित है। बाढ से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढती ही जा रही है। पिछले 24 घंटे में बाढ से 32 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में बाढ से अबतक 514 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिए। बिहार राज्य आपदा प्रबंधक विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बाढग्रस्त जिलों के प्रभावित इलाकों से अब बाढ का पानी कम हो रहा है। लेकिन अभी भी राज्य के 19 जिलों में 187 प्रखंडों में 1.71 करोड से ज्यादा की आबादी बाढ की चपेट में है। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आपको बता दें कि 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया था। दौरे के बाद पीएम ने बिहार को तत्काल 500 करोड़ रुपए राहत पैकेज देने की घोषण कर दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar flood death toll reaches 514
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar flood, bihar flood death, bihar flood death toll reaches 514, nitish kumar, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved