पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में 3 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने 45 हजार से ज्यादा वोटिंग सेंटर्स पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस चुनाव में पिछली बार की तुलना में कम संख्या में ईवीएम (ईवीएम) को बदला गया है। उन्होंने बताया कि इस बार 1.21 प्रतिशत बैलेट यूनिट्स को बदला गया, जबकि 2020 के चुनाव में यह संख्या 1.87 प्रतिशत थी। इसी तरह कंट्रोल यूनिट्स में इस बार 1.34 प्रतिशत बदलाव किया गया, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 1.77 प्रतिशत था।
गुंजियाल ने कहा कि वीवीपैट मशीनों में भी इस बार कम बदलाव की आवश्यकता पड़ी। इस चरण में 2.92 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों को बदला गया, जबकि 2020 में यह संख्या 4.9 प्रतिशत थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि यह दर्शाता है कि इस बार की मतदान प्रक्रिया पहले से अधिक सुचारू रही और तकनीकी समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मतदान में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं। वर्तमान में मतदान का आंकड़ा 64.46 फीसदी है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे में हम अंतिम प्रेस नोट जारी करेंगे। महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए।
उन्होंने आगे कहा कि शहरी क्षेत्रों में लगभग 8,609 मतदान केंद्र थे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 36,733 मतदान केंद्र थे। पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार थे, जिसमें 1,192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार थे। पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 926 थी। वहीं पीडब्ल्यूडी मतदान कर्मियों द्वारा संचालित केंद्रों की संख्या 107 थी। सभी मतदान केंद्रों से लाइव टेलीकास्टिंग हुई। इस दौरान जितनी भी शिकायतें आईं, उनका निस्तारण किया गया। बक्सर के ब्रह्मपुर, फतुहा और सूर्यगढ़ा के कुछ मतदान केंद्रों में बहिष्कार की सूचना मिली थी।
एडीजी कुंदन कृष्णन ने चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर बताया कि ऐसी दो-तीन घटनाएं सामने आई हैं। लखीसराय के खुरियारी गांव में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सड़कें खराब हैं और कीचड़ है, और यह भी आरोप है कि उन पर कीचड़ फेंका गया। हाथापाई भी हुई। हालांकि, डीएम और एसपी तुरंत मौके पर पहुंचे और डिप्टी सीएम को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। दूसरी घटना सारण से रिपोर्ट हुई, मौजूदा विधायक सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला हुआ। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि यह कहा जा सकता है कि वोटिंग शांतिपूर्ण रही। यह रात में कड़ी पेट्रोलिंग और चेकिंग की वजह से हुआ। एमसीसी लागू होने के बाद, बाहर से आए सिक्योरिटी पर्सनल, बिहार पुलिस भी थी, एक रिकॉर्ड बनाया गया, एक महीने में कुल 850 अवैध हथियार, 4,000 गोलियां बरामद की गईं, यह एक बड़ा अभियान था। फायरिंग की कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई। दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान भी यही फोर्स रहेगी।
--आईएएनएस
आदित्य धर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ बनी साल की सुपरहिट
‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’
इस मूलांक के जातक परफेक्ट पार्टनर, जीवन के हर मोड़ पर देते हैं एक-दूसरे का साथ
सुबह 4 से लेकर रात 9 बजे तक, ऐसा होता है दिलजीत दोसांझ का फिटनेस और वर्क शेड्यूल
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, हिंदी वेबसीरीज की शूटिंग पूरी
श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर: दो स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें क्यों साल भर लगा रहता है चंदन का लेप?
जन्मदिन से जुड़े जीवन के रहस्य, जानें किस देवता की पूजा और मंत्र से मिलेगा लाभ?
एक्टर सोनू सूद ने बच्चों के लिए सरकार से की ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कदम उठाने की गुजारिश
राशिफल 9 दिसम्बर: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन, पीएम अल्बनीज ने कहा- बच्चों को मिलेगा 'बचपन'
'धुरंधर' में अपने किरदार पर राकेश बेदी ने की बात, कहा-असल चुनौती सीन फिल्माने में होती है
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इस तिथि को मनाई जाएगी कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
'खुदा से पूछूं, क्या हम और यूसुफ हमेशा के लिए नहीं मिल सकते', दिलीप कुमार की जयंती पर भावुक हुईं सायरा बानो
चांदी पर बैठना पसंद नहीं, मेरा लक्ष्य सोना: रवि दहिया
यूपी : डिप्टी सीएम के आवास से युवक गिरफ्तार, फ्रॉड करने का आरोप

एआई को 'नेशनल फ्रेमवर्क' में लाने के लिए ट्रंप ने साइन किया ऑर्डर, चीन के उभार पर चेताया

यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करती है, हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
कैसा रहेगा दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, हिंदी वेबसीरीज की शूटिंग पूरी
आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
सिंहावलोकन 2025: पर्दे से दूर रहीं ये बॉलीवुड हीरोइन, नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म
केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, योगा इंस्ट्रक्टर ने बताए फायदे
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’
ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
फल और सब्जियों से बदल सकता है त्वचा का रंग! अगली बार खाएं तो जरूर ध्यान दें
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है बालों का झड़ना? जानें इसके असली कारण
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 12/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope