• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तेजस्वी का बंगला देख हैरान रह गए सुशील मोदी, कराएंगे खर्च का आंकलन

पटना। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को यह बंगला आवंटित किया गया है। सुशील मोदी मंगलवार की शाम इस आवंटित बंगले में पहुंचे तो वहां की साज-सज्जा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि ऐसी साज-सज्जा तो मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे इस बंगले में नहीं रहेंगे, वरना आदत खराब हो जाएगी। वे यहां से केवल सरकारी काम निपटाएंगे। तेजस्वी को यह बंगला उपमुख्यमंत्री रहते आवंटित किया गया था। उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद इस बंगले को वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को आवंटित कर दिया गया था, परंतु तेजस्वी इस बंगले को खाली नहीं करना चाहते थे।

सरकार के इस आदेश के खिलाफ तेजस्वी पटना उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक गए। अंत में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद तेजस्वी ने आठ फरवरी को अधिकारिक सरकारी बंगला खाली कर दिया था। अब यह बंगला उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को आवंटित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Dy CM Sushil Modi surprised to see RJD leader Tejashwi Yadav bungalow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, dy cm sushil modi, rjd leader tejashwi yadav, bungalow, deputy chief minister sushil modi, tejashwi yadav, patna, supreme court, bjp, rjd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved