• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, बाढ़ से बचाव कार्यों की समीक्षा

Bihar Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary inspects Control Command Center - Patna News in Hindi

पटना,। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न संवेदनशील और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान पुनपुन और दरधा नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड में स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध तथा विभिन्न कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक एवं बाढ़ निरोधक कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली गई। विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के संवेदनशील और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों को पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटाव की स्थिति लगातार बदलती रहती है, इसलिए किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए अधिकारी पहले से तैयार रहें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने फ्लड फाइटिंग कार्यों की सतत निगरानी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय स्तर से मिलने वाली सूचनाओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए और किसी भी तरह की आपात स्थिति में बिना समय गंवाए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मंत्री ने कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि तकनीक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी लगातार प्राप्त की जाए, ताकि जरूरत के अनुसार संसाधनों और बचाव कार्यों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग के अधिकारी और अभियंता क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर स्थिति की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित क्षति को समय रहते नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाना चाहिए।
विजय कुमार चौधरी ने जल संसाधन विभाग के सचिव, अभियंताओं और पूरी टीम द्वारा बाढ़ की चुनौती के बीच किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा इसी तत्परता के साथ कार्य करते रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में कटाव या जलस्तर बढ़ने का खतरा है, वहां सुरक्षात्मक कार्यों में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार मशीनरी, सामग्री और मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि विभाग का कंट्रोल कमांड सेंटर बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखने और संबंधित अधिकारियों तक सूचनाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और वहां चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary inspects Control Command Center
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar deputy cm vijay kumar chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved