• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दावा, 2025 तक 10 लाख लोगों को देंगे नौकरी

Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary claims, will provide jobs to 10 lakh people by 2025 - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 2025 तक राज्य में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि 2025 तक सीएम नीतीश कुमार 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। हम लालू यादव जैसे नहीं हैं, जो जनता से वादा करें, लेकिन उसे पूरा ना करें। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जिस अमेठी की सीट पर उनका पूरा खानदान चुनाव लड़ रहा था, वहां से राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भाग खड़ी हुई।“
लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।
अमेठी में जहां इस बार कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा पर दांव लगाया है, वहीं, रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
अमेठी के सियासी रण में उतारे जाने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं, जिसने इतने छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का तहे दिल से आभारी रहूंगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary claims, will provide jobs to 10 lakh people by 2025
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samrat chaudhary, patna, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved