इससे पहले राबड़ी देवी ने सुशील मोदी की संपत्ति जांच कराने की मांग की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री की
जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर उन्हें मेरी संपत्ति को लेकर संदेह है तो
उन्हें जांच करानी चाहिए। वहीं, राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी कभी
मंत्री बनते हैं तो कभी उपमुख्यमंत्री बनते हैं। उनकी संपत्ति 15 साल में
बढक़र चौगुनी हो गई है।
जब सुशील मोदी कहते हैं कि उनके पास अवैध संपत्ति
नहीं है तो वे जांच के नाम से डरकर क्यों भाग रहे हैं। हम लोगों के खिलाफ
भी जांच हो रही है, लेकिन हम भाग नहीं रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि
लोदीपुर में सुशील मोदी के बेटे के नाम पर संपत्ति है। वहां चर्च की जमीन
पर बड़ा मॉल बन रहा है। वहां उनके बेटे के नाम का बोर्ड भी लगा हुआ है।
(IANS)
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
जयपुर में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
Daily Horoscope