पटना। बिहार भले ही ठंड से ठिठुर रहा है, परंतु राज्य में मकर संक्रांति के मौके पर होने वाले भोज को लेकर सियासत गर्म हो गई है। मकर संक्रांति पर 'सियासी दही-चूड़ा भोज' की तैयारी प्रारंभ है, परंतु अभी तक कौन नेता किस दल के भोज में शामिल हो रहा है, इसे लेकर संशय बना हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मकर संक्रांति के मौके पर यहां प्रतिवर्ष सियासी दही-चूड़ा भोज का आयोजन होता है। इससे कई दलों में मिठास घुलती है तो कई दलों में आलू-दम के स्वाद से तीखापन भी तय कर जाता है।
इस भोज को लेकर कतरनी चूड़ा का स्टॉक जुटाया जा रहा है, तो दही और गया की तिलकुट की व्यवस्था की जाती है। वैसे, कभी इस भोज के लिए चर्चित रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर इस साल चूड़ा-दही के भोज का आयोजन नहीं हो रहा है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं कर रही है।
इस बार जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद रजनीश कुमार द्वारा बड़े स्तर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है।
जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर 15 जनवरी को दही-चूड़ा भोज का बड़ा आयोजन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी दिग्गज इसमें शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope