• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 26 हजार शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

Bihar CM Nitish Kumar will give appointment letters to 26 thousand teachers - Patna News in Hindi

पटना, । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए गांधी मैदान में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा दूसरे चरण में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।बताया जा रहा है कि प्रदेश के 16 जिलों के करीब 26 हजार शिक्षक गांधी मैदान में पहुंचेंगे और नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। शनिवार को ही 24 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में 1.22 लाख पदों पर प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए नियुक्ति निकाली गई थी, इसमें 94 हजार की संख्या में अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।इसके अलावा प्रथम चरण के सप्लीमेंट्री में सफल हुए 2,727 अभ्यर्थी भी हैं, जिन्हें गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।14 जिलों के सभी नियुक्त शिक्षकों को पटना बुलाया गया है । इनमे सबसे अधिक सारण जिले के करीब 3,500 शिक्षक हैं। सभी जिलों से शिक्षकों को लाने के लिए यात्री बसों की व्यवस्था की गई है।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar CM Nitish Kumar will give appointment letters to 26 thousand teachers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar cm nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved