• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में मंगलवार की शाम थमेगा प्रचार, सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने में लगाया जोर

Bihar: Campaigning will end on Tuesday evening in the first phase of polling, with all parties working to woo voters. - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण की सभी सीटों पर मतदाता छह नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने चुनाव प्रचार कर एनडीए के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे, तो महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरे। मंगलवार को चुनाव प्रचार में भी दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, कई क्षेत्रों में जन सुराज पार्टी और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इस पहले चरण के चुनाव में 1314 उम्मीदवार हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला तीन करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इन मतदाताओं में एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 17 सहायक बूथ शामिल हैं। पहले चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट हैं।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग लगातार प्रयास कर रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण के सभी बूथों पर बुधवार की शाम तक डिस्पैच सेंटर से ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री को लेकर मतदान और सुरक्षा कर्मी पहुंचेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Campaigning will end on Tuesday evening in the first phase of polling, with all parties working to woo voters.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, patna, bihar assembly election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved