• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : पटना स्नातक सीट पर आमने-सामने अनंत सिंह और नीरज कुमार, बयानबाजी से बढ़ा जदयू का अंदरूनी विवाद

Bihar: Anant Singh and Neeraj Kumar Clash Over Patna Graduate Constituency Seat; War of Words Escalates JD(U)s Internal Rift - Patna News in Hindi

पटना । बिहार में विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन सीट को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच सियासी तकरार लगातार तेज होती जा रही है। अनंत सिंह ने जदयू के संभावित उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। दोनों नेताओं के बीच विवाद नया नहीं माना जा रहा है। मौजूदा विवाद पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर फिर सामने आया है। बताया जा रहा है कि नीरज कुमार एक बार फिर इस सीट से मैदान में उतारने की तैयारी में है, जबकि अनंत सिंह ने उनके समर्थन से इनकार करते हुए डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में खड़े होने की बात कही है। अनंत सिंह ने हाल में कहा था कि वह नीरज कुमार के खिलाफ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और उनकी जमानत तक नहीं बचने देंगे। इसके जवाब में नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा था कि जो व्यक्ति जमानत लिखना नहीं जानता, वह उनकी जमानत जब्त कराने की बात कर रहा है। इसके बाद दोनों नेताओं की बयानबाजी और तीखी हो गई। शनिवार को अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों आमने-सामने बैठकर अपनी बात रख सकते हैं और इसके लिए बजरंगबली के मंदिर में भी जाने को तैयार हैं। उन्होंने नीरज कुमार पर कई व्यक्तिगत और राजनीतिक आरोप लगाए तथा पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र किया।
वहीं, नीरज कुमार ने भी पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति में नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को आगे बढ़ाया, लेकिन अब वह उन्हीं का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह को कानून के सामने अपने दावों के साक्ष्य रखने चाहिए। नीरज ने यह भी कहा कि वह किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का जवाब राजनीतिक और कानूनी तरीके से दिया जाएगा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी ने जदयू के भीतर इस चुनाव को लेकर चर्चा तेज कर दी है। पार्टी स्तर पर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिशों की खबरें सामने आई थीं, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Anant Singh and Neeraj Kumar Clash Over Patna Graduate Constituency Seat; War of Words Escalates JD(U)s Internal Rift
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jdu, bihar, anant singh, neeraj kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved