• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : नीतीश सहित तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर दी शुभकामनाए

Bihar: All leaders including Nitish wish Prime Minister on his birthday - Patna News in Hindi

पटना। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको स्वस्थ रखें और आप दीर्घायु हों।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, " समर्थ, सबल और आत्मनिर्भर नये भारत के निर्माण में अपने जीवन का क्षण-क्षण समर्पित करने वाले, राष्ट्र गौरव और अस्मिता को नई पहचान देने वाले, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्विटर पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री को शुभकामना देते हुए लिखा, " प्रार्थयामहे भव शतायुषी। इश्वर: सदा त्वां च रक्षतु। अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और ठोस नेतृत्व से देशवासियों में एक नई उर्जा का संचार कर देने वाले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनायें। जीवेत शरद: शतम।"

कांग्रेस प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो ऐसी कामना है।"

उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रही है, जिसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: All leaders including Nitish wish Prime Minister on his birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, 70th birthday, chief minister nitish kumar, wished for political parties, best wishes, longevity, bihar elections, bihar assembly elections 2020, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved