• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : 97.84 लाख लाभार्थियों को मिलेगी 1,100 रुपए मासिक पेंशन, 10 जुलाई को 1,423.94 करोड़ रुपए होंगे हस्तांतरित

Bihar: 97.84 lakh beneficiaries to receive 1,100 monthly pension, 1,423.94 crore to be transferred on July 10 - Patna News in Hindi

पटना। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इससे लाभार्थियों को नियमित और समयबद्ध आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
सीएम के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के कुल 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में इस माह 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समय पर पेंशन राशि मिलने से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा होगी तथा उनकी आर्थिक चिंताओं में भी कमी आएगी।
मुख्यमंत्री ने इसे 'बिहार पेंशन दिवस' के अवसर पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि सरकार समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: 97.84 lakh beneficiaries to receive 1,100 monthly pension, 1,423.94 crore to be transferred on July 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, pension, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved