पटना। बिहार में बरसात ने कहर बरपाया हुआ है। हर ओर पानी भरने से जनजीवन बाधित हो रहा है। आम हो या खास कोई भी इस मार से नहीं बच पाया। उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी भी तूफानी बारिश में अपने घर में फंस गए थे। आज उन्हें और उनके परिजनों को नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड (एनडीआरएफ) की टीम ने बाहर निकाला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे तीन दिनों से घर में फंसे हुए थे। उनके घर में पानी भर गया, वहां न बिजली थी और न पीने को पानी था। शहर के कई इलाकों में सडक़ों पर 6 से 7 फुट तक पानी जमा है। लोग छतों पर ठिकाना बनाने को मजबूर हैं। यहां तक कि मंत्री और विधायक के घरों में भी पानी घुस गया है। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में जुटी हुई है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope