नई दिल्ली/पटना। बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर 25 फरवरी तक अंतिम फैसला हो जाएगा। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की थी। इसके एक दिन बाद यह जानकारी सामने आई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यादव और गांधी की बैठक की पुष्टि करते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा, बिहार में सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। हमें उम्मीद है कि 25 फरवरी तक घोषणा हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक बातचीत सकारात्मक रही है।
तेजस्वी बुधवार शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिलने वाले थे लेकिन अब यह बैठक शुक्रवार को पटना में होगी। कई नेताओं की एक बैठक राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ भी होनी है जो इस समय रांची स्थित राजेंद्र प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में अपना इलाज करा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope