पटना। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य में चल रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। गिरिराज ने इससे पहले पिछले दिनों पटना में आई बाढ़ के बाद भी जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बेगूसराय से सांसद गिरिराज ने मंगलवार को कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए ट्वीट किया कि बेगूसराय में अपराध चरम पर है। हाल ये है कि एक हत्या पीडि़त से मिलने जाता हूं तब तक दूसरी हत्या हो जाती है। पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई है। बजलपुरा, तेघड़ा में सुजीत के पीडि़त परिवार से मिला।
इस तरह से नहीं चलेगा आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना गिरिराज सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, शासक दल का हूं, क्या कहूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
बंगाल में कायम रहेगा ममता राज, तमिलनाडु में द्रमुक करेगी वापसी - सर्वे
एनआईए की कार्रवाई पर अमरिंदर ने केंद्र पर साधा निशाना
दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर मांगी केंद्र से आर्थिक सहायता
Daily Horoscope