पटना। इस साल मई में लोकसभा चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपानीत एनडीए को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। एनडीए में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) भी शामिल है। बिहार में भाजपा ने जेडीयू को समर्थन दिया है। अब अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने है और राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेडीयू ने इस बार क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार का स्लोगन दिया है। यह नारा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह ने दिया है। राजधानी के कई चौराहों पर इस नारे के पोस्टर लगाए गए हैं। वीरचंद्र पटेल पथ स्थित पार्टी ऑफिस के बाहर भी ऐसे होर्डिंग लगाए गए। यहां एक और स्लोगन नजर आ रहा है, जिसमें लिखा है सच्चा है, अच्छा है। चलो, नीतीश के साथ चलें।
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि ये हमारा स्लोगन नहीं है। ये 12 करोड़ जनता की आवाज है। गांव-शहर में लोग कहते हैं कि ठीके तो है नीतीश कुमार। दूसरे की यहां वेकेंसी नहीं है। वर्ष 2015 में हुए चुनाव के दौरान बिहार में बहार है, नीतीश कुमार है नारा खूब चला था। तब प्रशांत किशोर (पीके) ने जदयू के प्रचार अभियान का जिम्मा संभाला था।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope