• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार : 12 जिलों में बाढ़ से तबाही, 25 लाख प्रभावित, बेघरों को शिविरों में शरण

पटना। बिहार (Bihar) के 12 जिलों में बाढ़ (Flood) की स्थिति भयावह हो चुकी है। नेपाल (Nepal) के तराई इलाके और उत्तर बिहार में बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ का संकट और गहरा गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 12 जिलों के 78 प्रखंडों के 555 पंचायतों में बाढ़ से हालात गंभीर हो चुके हैं, जिससे 25 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। इस दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों घर तबाह हो चुके हैं। बिहार जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्घि दर्ज की जा रही है, जबकि वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर में भी वृद्घि दर्ज की गई है। वीरपुर बैराज के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक सुबह छह बजे वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 1.53 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया था जो आठ बजे बढक़र 1.68 लाख क्यूसेक पहुंच गया। इधर, वाल्मीकिनगर बैराज में गंडक नदी स्थिर बनी हुई है। यहां आठ बजे गंडक का जलस्तर 92,900 क्यूसेक था। जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डुबाधार व बेनीबाद में, जबकि कमला बलान नदी भी झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधवारा, ललबकईया और महानंदा नदी भी कई स्थानों पर खतरों के निशान को पार कर गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar : 2.5 million people of 12 districts affected from flood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, 25 million people, 12 districts, flood, nepal, bihar flood, kosi river, shivhar, sitamadhi, madhubani, araria, kishanganj, saupol, darbhanga, ndrf, sdrf, relief camps, बिहार, 12 जिले, बाढ़, नेपाल, बिहार बाढ़, कोसी नदी, श्योहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, राहत शिविर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved