• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बेनामी संपत्ति मामला: आयकर विभाग ने लालू की पत्नी, बेटे व बेटी से की पूछताछ

पटना। आयकर विभाग ने कथित बेनामी संपत्ति के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की एक टीम मंगलवार को पटना में लालू प्रसाद की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके पुत्र व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ की। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव को सुबह साढ़े दस बजे पटना के आयकर गोलंबर स्थित आयकर विभाग के कार्यालय बुलाया गया। दोपहर के बाद राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती भी आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचीं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। राजद के एक वरिष्ठ नेता भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिना किसी सुरक्षा के तेजस्वी सुबह में ही यहां पहुंचे थे, जिस कारण किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने जो प्रश्नावली तैयार की है, उसी आधार पर इन सबसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-benami properties case:Lalu Prasad family being questioned by Income Tax Department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: benami properties case, rjd president, lalu prasad yadav, former bihar chief minister, rabri devi, former deputy chief minister, tejaswi prasad yadav, rajya sabha member, misa bharti, income tax department\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved